लालगंज (आजमगढ़)दी बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया।स्वागत समारोह में नगेंद्र सिंह ने विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष, दीपक राय, ओमप्रकाश सिंह, चन्द्रेश्वर राय को बुके, अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बार एसोसिएशन के इस स्वागत से मै अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। एसोसिएशन को जब भी मेरी कोई आवश्यकता पड़ेगी मै तैयार रहूंगा एसोसिएशन के मान सम्मान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। एसोसिएशन के आवश्यकताओं को पूरा कराने के मै भाजपा के विधान परिषद सदस्य को यहां पर लाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज ही आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता है। अध्यक्ष नगेंद्र सिंह गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा है।इनको हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। दीपक राय ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष कई लोग हुए लेकिन अध्यक्ष विनोद राय ही लगते है यह कथन गोरखपुर के सांसद रवि किशन का है इसी से अध्यक्ष की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।दीपक राय ने एसोसिएशन को लाइब्रेरी के लिए एक लाख इक्यावन हजार रुपया देने की घोषणा किया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने कहा कि विनोद राय संघर्षशील व्यक्ति है इनके कार्यकाल में भाजपा इतिहास रचेगी। समारोह में समर बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, हरी यादव, ओमप्रकाश वर्मा, शिव प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, देवधारी राय, संतोष कुमार राय, रामचंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।नीरज पांडेय ने स्वागत गीत गा कर स्वागत किया।संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध नरायन सिंह ने किया।
