लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन के सामने वर्षों से रखा जर्जर भवन का मलवा बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की देख रेख में हटाया गया। तहसील परिसर में नायब तहसीलदारो के जर्जर न्यायालय कक्ष को पूर्व में गिरा कर उसके मलवे को संघ भवन के सामने रख दिया गया था।उक्त मलवे को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सहित जनपद के उच्चाधिकारियों से कई बार निवेदन किया।मलवा न हटने पर अधिवक्ताओं ने कई बार उपजिलाधिकारी के यहां प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। मंगलवार को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं का ज्ञापन लेने की बजाय उपजिलाधिकारी आवास पर चली गयी।जिसको ले कर अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने पहल करते हुए तहसीलदार एस पी सरोज , अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी के साथ संघ भवन के सामने जेसीबी, ट्रैक्टर के साथ पहुंच कर वर्षों से रखे मलवे को हटवाना शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी की इस पहल की अधिवक्ताओं ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उपजिलाधिकारी ने पहल कर गतिरोध को दूर करने का कार्य किया है जो काफी प्रशंसनीय है।
