लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर में शुक्रवार की देर शाम को गणेश जी की स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया।इस अवसर पर डीजे की जोरदार धमक से पूरा नगर दहल गया वही प्रशासन मौन साधे रहा । स्थानीय नगर के गंगा कटरा सहित कई अन्य घरों में गणेश चतुर्थी को बिधि विधान से पूजा करके गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गयी थी।नगर के कुछ हिस्से में झालर भी लगाए गए थे। सुबह शाम आरती में होती थी जिसमें श्रद्धालु शामिल होते थे। शुक्रवार को गणेश जी की मूर्ति को आकर्षक ढंग से वाहन पर सजा कर नगर भ्रमण करा कर रात्रि में विसर्जन किया गया।विसर्जन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ लगे थे।विसर्जन के साथ चल रहे डीजे की धमक से घर के दरवाजे,खिड़की झनझनाने लगी धमक व शोर ने पूरे नगर को दहला कर रख दिया।जिसके कारण कितने लोग धमक से बचने के लिए अपने मकान के पिछले हिस्से में जा कर बैठे थे कई लोग तो बाईपास पर जा कर डीजे के गुजर जाने का इंतजार कर रहे थे। वहीं प्रशासन पर तो जैसे लग रहा था कि डीजे की धमक का कोई असर ही नहीं पड़ा रहा है। दो तीन डीजे की धमक से जहां लोगों के रोगटे खड़े हो जा रहे थे वहीं लोग आगामी मेले में दर्जनों मूर्तियों के साथ दर्जनों डीजे की धमक को सोच कर विसर्जन के समय नगर को छोड़ने हेतु होगे।
