फरिहा आजमगढ़ l निजामाबाद तहसील क्षेत्र का फरिहा गांव आबादी और क्षेत्रफल के मायने में सबसे बड़ा है इस गांव का एक हिस्सा है पुरवा जहां का रास्ता आज से लगभग 30 पहले निजामाबाद के विधायक स्व. आलमबदी साहब ने बनवाया था और उसी समय ग्राम प्रधान स्व.फारुख शेख जी ने मिट्टी और नाली बनवाये थे, तब से स्व. अज़ीज़ जी, श्री जफ़र जी , श्री चंद्रभान जी, श्री जावेद जी, और वर्तमान श्री अबू बकर जी का कार्यकाल पूर्ण हो गया अगर इस रास्ते को वर्तमान समय में देखा जाए तो कीचड़ और बज बजाहट भरे पानी के दुर्गंध के बीच लोगों का आना-जाना है 20000 आबादी के गांव का क्या छोटा सा पुरवा आज उपेक्षा का शिकार हुआ है लोग अपनी शिकायत बार-बार ऑपरेशन प्रतिनिधियों से कर कर थक गए हैं लेकिन आज तक किसी के कान पर जन तक नहीं रेंगा है गांव के प्रकाश यादव राजबली अरविंद प्रजापति, बलिराम यादव, रमेश प्रजापति, अरविन्द यादव,, मु.हामिद, अजय यादव इत्यादि ने बताया कि जन प्रीनिधियों के उपेक्षा का शिकार हमारा पुरवा पड़ा हुआ है आने वाले समय में इस पुरवा में स्थित सैकड़ो लोगों ने चुनावो में वोट देने का बहिष्कार किया है अब देखा जाता है क्षेत्रीय प्रशासन इस बातों को लेकर कितना गंभीर होता है
