माहुल(आजमगद)।पोस्टमार्टम के बाद प्रसूता का शव कड़ी सुरक्षा के साथ शनिवार शाम जैसे ही नाटी गांव में पहुंचा कोहराम मच गया। स्वजनों और गांव वालो के करुण क्रंदन से लोगों की आँखें नम हो गई। आधे घंटे के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दुर्वासा धाम के श्मशान घाट पर ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस से जैसे ही मृतका का शव एंबुलेंस में रख कर स्वजन रवाना हुए थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ रास्ते भर सतर्क दृष्टि रख कर चलते रहे। माहुल बाजार से नाटी गांव तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। शव के नाटी पहुंचते ही थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल भी वहां पहुंच गए। उसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को दुर्वासा धाम के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।।
