Oplus_19005440
मुबारकपुर आज़मगढ़ मुबारकपुर समाजवादी पार्टी की तरफ से अनजुमन रहमानिया में पूर्व सभासद अरशद जमाल अंसारी की देखरेख में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की अवधारणा, संगठन की मजबूती तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी महमूद अख्तर नोमानी ने की, जबकि संचालन गुफरान अहमद नेता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने अपने संबोधन में बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में पीडीए की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अम्मार अदीबी ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर, सना परवीन, अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, शमसुद्दीन प्रधान तथा ज़ियाउल्लाह अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के आखिर में पूर्व सभासद दफ्तर जमाल अंसारी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, ज़मीर अहमद (मैनेजर), बहादुर यादव सुहैल प्रधान, वकार सभासद, मती अहमद, मासूम आज़मी, अनीस अहमद अजय यादव, रमेश गौंड, सूबेदार यादव, डा. गौरव यादव , अब्दुल हक कुरैशी शाहनवाज़ आलम, मोहम्मद असलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
