फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है,जानकारी के अनुसार धन्नीपुर वहाब गांव निवासी अरुणा की शादी सुदामा से हुई थी।सुदामा तीन दिन पूर्व मुंबई गया हुआ था।सुबह अरुणा की अचानक कमरे में तबीयत बिगड़ गई लोग पहुंचे तो उसका कमरा खुला हुआ था परिजन इलाज के लिए लें जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन उसके घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि सुदामा की हत्या की गई है।घर में सास और देवर से हमेशा कहा सुनी होती थी।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं है,शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
