लालगंज (आजमगढ़ ) समाजवादी पार्टी कार्यालय लालगंज में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक बेचई सरोज व विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज PDA के नायक हम सबके नेता माननीय अखिलेश यादव का जन्मदिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आज उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नेता हैं। विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन ‘जन कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। श्री अखिलेश यादव आज करोड़ों युवाओं, दलितों, पिछड़ों के दिलों में बसे हैं। PDA समाज उन्हें अपना नेता मान चुका है। प्रदेश की जनता 2027 में उन्हें CM बनाकर जन्मदिन का तोहफा देने को उत्सुक है। कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, श्याम कन्हैया यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समीर अहमद, गिरिशचनद्र मोदनवाल, महेश सोनकर, चन्दा चौहान, संध्या राघवन, संगीता शर्मा, मोचन मौर्य, अमरनाथ सरोज, राजू यादव, देवनरायन यादव, नूर आलम, मोहम्मद ताहिर, सूरज यादव, सत्यपाल यादव, सर्वेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
