मुबारकपुर, आजमगढ़। मानव सेवा के उद्देश्य से अनुजमन गैसिया के पास आयोजित साहब लाल सर्राफा मेमोरियल रक्तदान शिविर जिले के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। वॉरियर्स हेल्प क्लब, मुबारकपुर के तत्वावधान प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील वर्मा की देखरेख में आयोजित इस शिविर में पहली बार 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ क्लब के संरक्षक एवं समाजसेवी सुनील वर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ सबसे पहले रक्तदान किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की लोगों ने खूब सराहना की। शिविर की सफलता में वॉरियर्स हेल्प क्लब के युवाओं की महीनों की मेहनत, जनजागरण और उत्कृष्ट प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया ब्लड बैंक सदर, आजमगढ़ की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराई, जिसमें डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डौली पाण्डेय, राजेंद्र कुमार यादव, संगीता मौर्या, शशांक दुबे, जयनाथ, विकास विश्वकर्मा, लाल जी एवं विजय प्रकाश पाण्डेय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मंज़र ईमाम, उपाध्यक्ष आमिर पलम्बर, सचिव अकरम मलिक, कोषाध्यक्ष अली अब्बास, मीडिया प्रभारी ज़फ़र मेराज, डायरेक्टर शारिक निज़ामी सहित बाबर अली, मुहम्मद यासीन, शाहिद कलीम, मीज़ान, अज़हर महमूद, मुहम्मद, नौसाद अहमद, दानिश, फ़राज़, तौफ़ीक़, हस्सान, इरशाद, शाहिद भाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शिविर की अभूतपूर्व सफलता ने यह साबित कर दिया कि समाज के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
