लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील में विगत आठ वर्षों से कार्यरत सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार का स्थानांतरण गाजीपुर जनपद के सदर तहसील में सब रजिस्ट्रार के पद पर हो गया है। सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार 8जून 2018को पद भार ग्रहण किए थे।उन्होंने अपने कार्यकाल में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निर्माण करा कर कार्यालय को व्यवस्थित करने के साथ प्रत्येक लेखपत्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखकर बेटियों के मान सम्मान में आवाज उठाया। इतना ही नहीं कोविड जैसी महामारी के बीच विभागीय जिम्मेदारियों के साथ जरूरत मंद लोगों के बीच अनाज पहुंचाने का कार्य किया। स्वच्छ भारत मिशन और साफ सुथरा हो देश हमारा जैसे नारों से स्वच्छता को बढ़ावा दिया। कार्यालय से कार्यमुक्त होते समय अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों व लोगों के स्नेह के चलते भावुक सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने अपने उच्चाधिकारियों, सहयोगियों, अधिवक्ताओं,मीडिया कर्मियों व क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुसाफ़िर है हम भी, मुसाफ़िर हो तुम भी, किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी।
