कार्यकर्ताओं के बल पर बट वृक्ष जैसा है भाजपा का संगठन-क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय
माहुल(आजमगढ़)। मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में चल रहे दो दिवशी पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र रविवार को गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर मौके पर पहुंचकर भाजपा के संस्थापक सदस्यों के जीवन परिचय पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संघर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से लेकर भाजपा के रूप में परिवर्तित पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है भाजपा का संगठन एक बट वृक्ष की तरह मजबूती से खडा है। 2047 तक भाजपा अपराजिता बनी रहेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने अपना बलिदान देकर पार्टी को खड़ा किया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का सफर भाजपा के संगठन के बल पर अजेय खडा है प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना सबका साथ सबका विकास भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है बीजेपी जैसे पार्टी में ही छोटा कार्यकर्ता बडे पदों तक पहुंचता है भाजपा का इतिहास संघर्षों भरा रहा है और संघर्षों के बल पर यह पार्टी खड़ी हुई और आज कई प्रदेशों में सरकार है और केंद्र में भाजपा की सरकार काम कर रही है। सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि आजमगढ़ की है धरती त्याग और बलिदान की धरती है और भाजपा की सरकार सुशासन और अपराध मुक्त वातावरण राज्यों में स्थापित किया हैं जहां भी भाजपा की सरकारें हैं संविधान रक्षा के लिए काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा लालगंज जिला अध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व अध्यक्ष विनोद राय, श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा, कन्हैयालाल निषाद, अभिषेक सिंह, मुराहू राजभर, वर्ग प्रभारी प्रो. धर्मेंद्र सिंह, हरीश तिवारी, हरिचरन कुशवाहा, हनुमत सिंह, पूर्व अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, नीरज तिवारी दिलीप सिंह बघेल, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।।
