फूलपुर।फूलपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज ने सचिवों,तकनीक सहायक व रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने सचिवों व रोजगार सेवकों को मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में मनरेगा की योजनाएं संचालित की जाएं।निबंधित श्रमिकों की संख्या के आधार पर अधिक से अधिक श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराने एवं मानव दिवस के प्रति लापरवाही बरतने वाले सचिव को चेतावनी देते हुए माह के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।मनरेगा वेबसाइट पर सौ फीसदी श्रमिकों का मोबाइल नंबर फीड कराने,श्रमिकों का जॉब कार्ड सत्यापन सौ फीसदी कराए जाने के साथ उनका नियोजन कराने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने अमृत सरोवर की प्रगति गुणवत्तापूर्ण ढंग कराए जाने सहित जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में ग्राम सभाओं में तैनात सचिव,रोजगार सेवक,पंचायत सहायक,तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहे।
