मुबारकपुर आज़मगढ़ डॉ. शमीम डायग्नोसिस सेंटर मुबारकपुर पर बच्चों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर एम ए अल्वी की ज्वॉइनिंग पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सी. यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया, जबकि विधायक अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शुभारंभ किया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग हाजी अम्मार अदीबी, डा. सलाहुद्दीन, शकील सहारा, नौशाद अहमद, जमाल अशरफ मोहम्मद जावेद, सुलेमान सभासद, विरेंद्र यादव महा प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉक्टर शमीम और डा. सबा शमीम ने बताया कि अब उनके अस्पताल परिवार में बच्चों के माहिर विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. एम. ए. अल्वी एम बी बी एस भी जुड़ गए हैं। उनके जुड़ने से बच्चों के इलाज की सुविधा और अधिक बेहतर एवं सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा कि अब मुबारकपुर और आसपास के लोगों को बच्चों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सभी आधुनिक सुविधाएं अब यहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं।ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी तथा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस नई सुविधा की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
