फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर विकास खण्ड क्षेत्र के समस्त प्रधानों की बैठक शुक्रवार को प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव की फूलपुर।फूलपुर विकास खण्ड क्षेत्र के समस्त प्रधानों की बैठक शुक्रवार को प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुई।इसमें पंचायत चुनाव,प्रशासनिक व्यवस्था और प्रधानों के अधिकारों पर चर्चा की गई। प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।प्रधान संघ अध्यक्ष अमित कुमार ने ज्ञापन के संबंध में बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग समय पर पंचायत चुनाव संपन्न कराता है तो ग्राम प्रधान संगठन इसका स्वागत करेगा।वहीं यदि किसी कारण वश चुनाव प्रक्रिया स्थगित होती है तो ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि है,ऐसे में उनकी जगह अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रशासक बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।उन्होंने इसे व्यवस्था का उल्लंघन बताते हुए सरकार से जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। इस मौके पर प्रधान केदार, संतरा देवी,अनीता गौड़,अंजर अंकुर यादव,रविन्द्र यादव सहित आदि लोगों मौजूद थे।अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुई।इसमें पंचायत चुनाव,प्रशासनिक व्यवस्था और प्रधानों के अधिकारों पर चर्चा की गई। प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।प्रधान संघ अध्यक्ष अमित कुमार ने ज्ञापन के संबंध में बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग समय पर पंचायत चुनाव संपन्न कराता है तो ग्राम प्रधान संगठन इसका स्वागत करेगा।वहीं यदि किसी कारण वश चुनाव प्रक्रिया स्थगित होती है तो ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि है,ऐसे में उनकी जगह अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रशासक बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।उन्होंने इसे व्यवस्था का उल्लंघन बताते हुए सरकार से जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। इस मौके पर प्रधान केदार, संतरा देवी,अनीता गौड़,अंजर अंकुर यादव,रविन्द्र यादव सहित आदि लोगों मौजूद थे।
