अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय क्षेत्र के लोहरा गेट नंबर एक, ज्ञान डेयरी से 50 मीटर पश्चिम में श्री रॉयल ब्यूटी सैलून का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अंबेडकर नगर ने फीता काटकर सैलून का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रॉयल ब्यूटी सैलून के खुलने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। यह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इस पहल से युवतियों को प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सैलून की संचालिका आरती मेक ओवर ने बताया कि यहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ग्राहकों को वे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो बड़े शहरों के प्रतिष्ठित ब्यूटी सैलून में मिलती हैं। साथ ही दुल्हन श्रृंगार से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री भी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
