फरिहा आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सुराही गांव निवासी फैजी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर इरफान अहमद का Y S S संस्था के द्वारा जयपुर राजस्थान में 26 जनवरी के दिन स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए *भारत सेवा रत्न पुरस्कार* से सम्मानित किया गया l बता दे कि इससे पहले 15 अगस्त के दिन राजस्थान में ही राष्ट्रीय गौरव सम्मान से पूर्व में ही सम्मानित हो चुके हैं l सम्मानित होने के बाद डॉक्टर इरफान अहमद 28 जनवरी को वाया ट्रेन जैसे ही सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो लोगों ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया जनपद में प्रथम आगमन पर फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित फैजी मेमोरियल हॉस्पिटल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया सम्मान समारोह में क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहकर माल्यार्पण किया और बधाइयां दी इस मौके पर प्रयास संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित पूरी टीम भी मौके पर उपस्थित रहे माल्यार्पण करने वालों में बाल गोविंद यादव मुस्तनीर फराही मोहम्मद तालिब डॉक्टर इमरान अहमद इसरार प्रमुख प्रकाश यादव कमलेश यादव राकेश मास्टर सुफियान अहमद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में डॉ इरफान अहमद ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया l
