आजमगढ़। शिव शंकर स्मारक इंटर कॉलेज बिजरवा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी अरुण पाल ने झंडा रोहण किया, जबकि प्रबंधक सुभाष यादव और प्रधानाचार्य सुनीता यादव ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी, अंकज पाल, मनोज सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
