फरिहा आजमगढ़ 26 जनवरी 2026 को वृद्धाश्रम अम्बरपुर आजमगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण उसके पश्चात अपने देश के प्रति, संविधान के प्रति अग्रणी भूमिका निभाने वाले महानुभावों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी वृद्ध माता-पिता को गणतंत्र दिवस कब से मनाया जाता है के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान उप जिलाधिकारी निजामाबाद श्री चंद्रप्रकाश सिंह जी तथा तहसीलदार निजामाबाद चमन सिंह जी एवं उनकी समस्त टीम गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता ली। तत्पश्चात फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम प्रबन्धक श्याम पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
