कोयलसा आजमगढ़ उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा, आजमगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रबंधक डॉ निरंकार सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ रणधीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज विधिवत फहराया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य डॉ रणधीर सिंह द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त एनसीसी कैडेट, स्काउट्स एवं श्री बलवंत कुमार श्रीवास्तव, श्री धर्मेंद्र मिश्र, श्री यशवंत प्रताप सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री महेंद्र राम, श्री सुनील कुमार जायसवाल, श्री कौशलेंद्र रघुवंशी, श्री अमित कुमार सिंह, श्री कुंवर बलबीर सिंह, श्री रमेश यादव, श्रीमती उमा माधवी, श्रीमती गीता सिंह, डॉ बबीता सिंह, श्रीमती रेखा प्रजापति आदि उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया।
