लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में 77वाँ गणतंत्र बड़े ही उल्लास व धूमधाम से मनाया गया।सभी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गान गाया गया इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।तहसील भवन पर उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रमिला यादव, उपनिबंधक कार्यालय पर उप निबंधक सुनील कुमार, अधिवक्ता संघ भवन पर नगेंद्र सिंह, सूर्यमणि यादव, पुलिस चौकी पर प्रभारी सुभाष तिवारी, समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर अध्यक्ष राजनरायन यादव व अन्य कार्यालयों पर उनके प्रभारी द्वारा ध्वज फहराया गया। विभिन्न विद्यायल के बच्चों ने आकर्षक झाकियों के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाला जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के नारे व गाने से गज उठा।
