फरिहा आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रोवा में स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ध्वजारोहण स्कूल के प्रबंधक अब्दुल्ला खान ने किया बच्चों में मिष्ठान वितरण भी किया गया l राष्ट्रगान,सरस्वती पूजन, के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक लोकगीत इत्यादि हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के अंत में संचालक अमरनाथ विश्वकर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
