फूलपुर आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के समाजसेवी वसीम अहमद के तत्वाधान में,बूथ चलो अभियान के तहत लाहिडीह बाजार में एक बैठक हुई।उसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक करना था। वसीम अहमद ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन लोगों का वोट बनने से छूट गया है,वे बिना किसी लापरवाही के अपना वोट बनवा लें और इसके लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें।उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें।हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं के वोट बनवाने का काम करे।इस दौरान एसआईआर पर भी चर्चा कर सभी वोटर को अपना वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जोर दिया गया।इस अवसर पर पीडीए से जुड़े नसीम अहमद इमरान अहमद,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
