अतरौलिया पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद यादव की 22 वी पुण्य तिथि स्मृति दिवश के रूप में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यलय में मनाया गया। जिसमें आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव व ,क्षेत्रीय विधायक डॉ संग्राम यादव व स्व माया प्रसाद यादव के पुत्र अतरौलिया ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव ने खण्ड विकास कार्यलय में लगा स्व माया प्रसाद यादव की आदमकद काश्य प्रतिमा पर माल्यर्पण किया । स्मृति दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए बलराम यादव ने अपने बचपन सखा स्व माया प्रसाद यादव को याद करते हुए सपा महासचिव बलराम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव हम लोगों के बीच में नहीं है मगर उनकी नीतियां व रीतियां आज भी हम लोगों के मार्गदर्शन का काम करती हैं, माया प्रसाद यादव कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद जी ने पूरे जीवन काल में कभी राजनीती को हथियर नहीं बनाया । माया जी का पूरा जीवन सपा को समर्पित था उन्होंने पुरे जीवन में कभी भी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया । विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि हम लोगों का बचपन उनकी गोद में बीता है आज उनकी कमी हम लोगों को बहुत सताती है। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी वसूलों से समझौता नहीं किया। हर गरीब दुखियों के दरवाजे पर सदैव डटे रहने का काम किया। आज उन्हीं के बताएं रास्ते पर हम लोग चल रहे हैं। यहां के सभी लोगों से हमारा पारिवारिक लगाव है। अतरौलिया के ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव ने कहा की मेरे पिता जी ने हमेशा हम लोगो से कहा करते थे की राजनितिक जीवन में जनता के सुख को अपना सुख दुःख को अपना दुःख समझना, कभी भी इन लोगो से झूठे वादे मत करना ।उन्हों ने कहा की मुझे हमेशा इस बात का दुःख है की पिता जी का साथ मुझे बहुत अल्प समय के लिए ही मिला ।पिता जी के बताये रास्ते पर मैं चल सकु यही मेरी उनको सच्ची श्रधांजलि होगी । इस मौके पर विधायक दुर्गा यादव,त्रिभुवन दत्त,विधान परिषद सदस्य विशाल वर्मा, बेचई सरोज ,अखिलेश यादव,सीमा यादव,पूजा सरोज, जगदीश पाण्डेय , सुभाष चन्द्र जायसवाल, सहित आदि लोग थे।
