सपा नेता उधम सिंह, पूर्व महा प्रधान सूर्यभान यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव कार्यक्रम के रहे मुख्य अतिथि।
हरैया आजमगढ़ हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत खेतापुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश यादव द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गांव के लगभग 500 जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया गया। नए साल की अवसर पर जहां प्रधान द्वारा गांव के लोगों को मिठाई खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दी गई वहीं पर गांव की जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला व पुरुष पहुंचे हुए थे। कंबल पाकर लोग ग्राम प्रधान की इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा व सराहना करते नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता उधम सिंह में कहा कि इस कड़ाके की ठंड में प्रधान द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया जा रहा है ऐसे कार्य को क्षेत्र के हर सामाजिक व्यक्ति को करना चाहिए। वहीं पर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व महाप्रधान हाजीपुर सूर्यभान यादव ने कहा कि खेतापुर के ग्राम प्रधान द्वारा जहां नए साल की खुशियां गांव के लोगों के बीच मनाई गई वहीं पर लगभग 500 लोगों में कंबल बांटकर एक सराहनीय कार्य किया। हरैया विकासखंड के प्रधान संघअध्यक्ष उमेश चंद यादव ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद बुजुर्ग लोगों में कंबल बांटना एक अच्छी पहल है एक नेक कार्य है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश चंद्र यादव ने कहा कि आज गांव की सभी लोगों के बीच नए साल की खुशियां मनाते हुए लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है वहीं पर गांव की जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया है।
