
(अतरौलिया) आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ी बिलारी गांव में ग्राम समाज की पोखरी पर कई वर्षों से लोग मछली पालने और उसे मारकर बेचने का कार्य करते थे, इसी बीच एक व्यक्ति के नाम से उक्त पोखरी का पट्टा हो जाने से जब उस व्यक्ति ने पोखरी में मछली मारने के लिए उसमे पानी निकालने की व्यवस्था मोटर लगाकर कर रहा था, कि तभी गांव की
दर्जनों महिलाएं व पुरूष वहां पहुंच गए और बवाल करने लगे। महिलाओं को जब जानकारी हुई कि उक्त पोखरी गांव के ही दीपचंद आदि के नाम पट्टा हो चुकी है तो वहां पर विवाद होने लगा की इसी बीच कई लोग घायल भी हो गए। गांव की महिलाएं दर्जनों की संख्या में थाने पर पहुंची और थाना अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाने लगी, लालमति देवी, बदामा देवी, सुरेश राजभर, ईसरावती, पति राजी आदि महिलाओं का आरोप है कि कई वर्षों से हम लोग ग्राम समाज की इस पोखरी में मछली पालन कर मछली मारते थे जिसे गांव के ही दीपचंद व लालचंद पुत्र राजनयन ने चोरी से अपने नाम पट्टा करवा लिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पोखरी में पहले से हम लोगों ने मछलियां डाल रखी है जो अब बड़ी हो चुकी है। इसी पोखरी को सूखा कर स्वयं मछली मारने के लिए दीपचंद द्वारा पोखरी पर मोटर लगाया जा रहा था हम लोगो द्वारा इसके बारे में पूछने पर दीपचंद ने महिलाओं को मारकर घायल कर दिया, महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से थाने व तहसील का चक्कर काट रहे हैं अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि इस मामले में थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने घायल पक्ष से तहरीर प्राप्त कर ली है तत्पश्चात राजस्व से संबंधित करवाई हेतु महिलाओं को उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर से वार्ता कर पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए बताया।