
पूर्व विदेश मंत्री एवं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर झारखंड के हजारीबाग में नई राजनैतिक पार्टी की शुरूआत कर दिया, नई राजनैतिक पार्टी का नाम अटल विचार मंच रखा गया है, यशवंत सिन्हा ने नई पार्टी की शुरुआत हजारीबाग के पुराने बीजेपी कार्यालय में किया जहां पर जयंत सिन्हा के सांसद रहने के वक्त बीजेपी का कार्यालय चला करता था, यशवंत सिन्हा ने कहा बीजेपी अब अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारधारा से भटक गए हैं, अटल विचार मंच एक राजनैतिक पार्टी है इसलिए पार्टी चुनाव भी लड़ेगी, यशवंत सिन्हा सोमवार को अपना पहला सदस्यता फॉर्म भरकर अटल विचार मंच के सदस्य बने, यशवंत सिन्हा ने ऐलान किया है झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में अटल विचार मंच सभी 81 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा, यशवंत सिन्हा का कहना था जो लोग ईमानदार होंगे उन्हें प्रत्याशी बनाया जाएगा उन्होंने स्वयं के चुनाव लड़ने को लेकर कहा मैंने राष्ट्रपति चुनाव के समय ही कह दिया था की व्यक्तिगत तौर पर अब मैं कोई चुनाव नहीं लडूंगा हमारे सहयोगी चुनाव लड़ेंगे हजारीबाग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा क्षेत्रो में यशवंत सिन्हा का अच्छा प्रभाव माना जाता है माना जाता है यशवंत सिन्हा की पार्टी भारतीय जनता पार्टी को कई सीटों पर नुकसान पहुंचा सकती है।