लालगंज( आजमगढ़) स्थानीय नगर में स्थित
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद में भाग लेने वाले भैया बहनों को विद्यालय की वंदना सभा में सम्मानित किया गया। विद्यालय के खेलकूद प्रमुख आचार्य विजय यादव के कुशल निर्देशन में भैया बहनों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया और स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने भैया बहनों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहन एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
