आजमगढ़ जनपद के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण सुबह 7 बजे के करीब घटना
आजमगढ़ ट्रक में पीछे से दो बसें टकरा गई, जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर और एक खलासी की मौत हो गई, बस के जो मृत चालक हैं उनका नाम फैसल खान। दूसरे बस का चालक का नाम श्याम कुमार पुत्र मुलायम सिंह इटावा और खलासी का नाम सतबीर राठौर पुत्र संतोष राठौर बताया जा रहा है, जबकि बस में सवार लगभग 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर आजमगढ़ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का जहां हाल जाना वहीं मृतकों के परिजनों को संदेश भेजवाने का भी कार्य किया। बता दें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह धुंध के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. इसके बाद बस के पीछे आ रहीं कई गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती चली गईं. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए, घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है, जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास 252 km पर यह हादसा हुआ, सुबह 7 बजे के करीब धुंध के कारण दृश्यता कम होने से निजी बस चालक सामने चल रहे ट्रेलर को देख नहीं सका, इससे बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी, और उसके पीछे चल रही दूसरी बस सहित अन्य वाहनों में टक्कर होती चली गई, हादसे में दो बसें, पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं, इस हादसे से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई, हादसे की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी प्रदीप मिश्र समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा, फिलहाल जानकारी मिली है कि बस दिल्ली से पटना जा रही थी, इसमें करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं
