आजमगढ़ जनपद में शिक्षा की गुणवत्ताओं के साथ ही बच्चों के खेल एवं उनके सर्वांगीण विकास को तत्परता के साथ मुहिम देना शिक्षण जगत के लिए इन दोनों उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनपार शिक्षा क्षेत्र सठियांव मे प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक रामायन यादव,श्रीमती मधु,एस एम सी अध्यक्ष कल्पनाथ मौर्य के नेतृत्व में देखने को बखूबी मिल रहा है। खबर है कि जनपद में होने वाले राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के अंतर्गत आदर्श मौर्य, आरुषी चौहान ने आजमगढ़ जनपद सहित सठियांव ब्लॉक के सोनपार विद्यालय का नाम रोशन किया। श्री यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय के उक्त छात्र एवं छात्र जिन्होंने कई ऐसे परीक्षाओं को जनपद टॉप कर जिला मे प्रथम स्थान उक्त दोनों छात्र एवं छात्राओं ने किया। शिक्षा दीक्षा के परिवेश में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक प्रधानाध्यापक रामायण यादव के अथक अतुलनीय सहयोग के साथ ही शिक्षा को केंद्र बिंदुओं को बखूबी तैयार करने का कार्य किया जैसे ही यह रिजल्ट आया कि युपीएस सोनपार के उक्त दोनों छात्रों सहित गुरुजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है उपरोक्त छात्र अब जो प्रदेश स्टेट परीक्षा जिसका केंद्र बनारस में निर्धारित किया गया है। उक्त यह दोनों छात्र अपने शिक्षा के साथ-साथ वाराणसी में भी अगर प्रथम स्थान लाते हैं तो पूरे प्रदेश में आजमगढ़ जनपद के सठियांव ब्लॉक उत्तर प्रदेश में भी अपना परचम लहराये गया।
