माहुल(आजमगढ़)! लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त हुआ। माहुल नगर के सिद्धपीठ काली चौरा पोखरे पर अपने पुत्र और पति दीर्घायु की कामना के साथ पानी में खड़ी व्रती महिलाओं को कुहासा और बदली भी नहीं डिगा पाई।और तय समय से एक घंटे बाद जब भगवान भास्कर दिखे तब व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। फिर ये अपने कुटुंब के साथ अपने अपने घर गई। इसी तरह क्षेत्र के बरामदपुर पुल के समीप मंजूषा नदी के तट पर समसल्लीपुर में ओंगरी नदी के तट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने अपना व्रत समाप्त किया।
भाजपा नेताओं ने की चाय की व्यवस्था बांटे प्रसाद,
माहुल(आजमगढ़)! छठ पूजा पर्व पर सोमवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दे रही व्रतियों के साथ ही साथ माहुल के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर परिसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर खचाखच भरा रहा। जिनके चाय और प्रसाद की व्यवस्था भाजपा पिछड़ा मोर्चा लालगंज के नव नियुक्त आई टी संयोजक सचिन मोदनवाल और दिलीप सिंह के नेतृत्व में हुईं और बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव,हरिकेश गुप्ता,महगू प्रजापति आदि ने स्टाल लगा कर लोगों को चाय पिलाने के साथ ही साथ केला, सेव आदि का प्रसाद घर ले जाने के लिए दिया।
प्रशासन रहा मुस्तैद,
माहुल(आजमगढ़)! छठ पूजा के अंतिम दिन भी उदीयमान सूर्य को अर्घ्य र्देने और उसे देखने के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र के साथ ही साथ थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे महिला पुलिस फोर्स के साथ शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए रहे।
