लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला मंगलवार की रात्रि में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर सकुशल सम्पन्न हो गया।नगर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मेला लगा जिसमें राम – रावण का युद्ध सोमवार को भरत मिलाप व बजरंग दल अखाड़ा द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन मंगलवार को भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया गया। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बना कर उसमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूरे नगर को झालरों से सजाया गया था । बुधवार को देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों पर आकर्षक ढंग से सजा कर डीजे की धुन पर नाचते गाते नगर भ्रमण करा कर विसर्जन हेतु ले जाया गया।जगह जगह डीजे वालो में तेज ध्वनि व धमक को ले कर कम्पटीशन होने लगा जिससे पूरा नगर दहल उठा।वहीं पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा जिसके कारण बुजुर्ग,छोटे बच्चों व मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा ।विसर्जन जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। विसर्जन के लिए पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति शाम से ठप कर दी गयी जो रात में दो बजे के बाद बहाल हुई।पर्वो का बदलता स्वरूप व प्रशासनिक निष्क्रियता से अब लोगों को पर्व भारी पड़ने लगे है। विसर्जन जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ चक्रमण कर रहे थे।
