माहुल(आजमगढ़)! नगर पंचायत माहुल के ऐतिहासिक मेले में लगे विवादित पोस्टर से मेले में हलचल रही। जानकारी होने के बाद भी पुलिस प्रशासन इसकी अनदेखी करता रहा। बीएमडी फैमिली अहरौला के बैनर तले भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू द्वारा पोस्टर लगाए गए जिसके कारण मेले में हलचल रही और ये पोस्टर चर्चा का केंद्र रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय सिंह गौर का कहना है कि विवादित पोस्टर की जानकारी प्रशासन को है संबंधित को इसे हटाने की हिदायत भी दी गई है। जो भी कानून के दायरे में आयेगा कार्यवाही होगी।
