लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव के भांजे राकेश यादव के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।36 वर्षीय राकेश यादव बचपन से ही अपने ननिहाल लालगंज में रहकर पले-बढ़े थे। वर्तमान में वे लालगंज विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वे विभाग और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।परिजनों के अनुसार, राकेश यादव पिछले कुछ समय से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली में इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शव आज एम्बुलेंस से आवास पर लालगंज लाया गया। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचने लगे।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में लालगंज के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक बेचई सरोज, प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह, राम सेवक यादव, हामिद अली, सुनीता सिंह ,रामजन्म सेठ,विपिन साहू, मनोज साहू, हरी यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल,विनोद राय,सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी वर्ग और सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
