आजमगढ़ 22 सितंबर 2026 भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के आजमगढ़ दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर आजम खान सहित लगाए गये विभिन्न आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सपा राष्ट्रीय महासचिव का आरोप सपा के राजनैतिक हताशा का प्रमाण है। ओंकार पाण्डेय ने कहा कि शिवपाल यादव को भाजपा सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने से पहले समाजवादी पार्टी के शासनकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिये। भ्रष्टाचार पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली सपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिये। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त और दुरुस्त है यदि कहीं कोई अपराधिक घटना होती है तो बिना भेदभाव अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाती है, किसानों को बिजली खाद की यदि कहीं समस्या है तो भाजपा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और किसानों के समस्या के समाधान के लिये प्रतिबद्ध है। इस तरह के मामले जहां भी संज्ञान में आते हैं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होती है। आजम खान को भाजपा सरकार द्वारा फंसाने के शिवपाल यादव के आरोप पर भाजपा नेता ने कहा कि कानून अपना काम करता है, सपा सरकार की तरह किसी को भी राजनैतिक संरक्षण के नाम पर कानूनी जवाबदेही से छूट नहीं मिलती। न्यायालय के मामलों को राजनैतिक उत्पीड़न बताकर सपा जनता को गुमराह करना बंद करे। ओंकार पाण्डेय ने कहा कि शिवपाल यादव के कार्यक्रम की खाली कुर्सियां बता रही थी की सपा का पीडीए का नारा खोखला सिद्द हुआ है, उत्तर प्रदेश की जनता सपा को अब कभीं दुबारा वापसी का मौका नहीं देने वाली है। जनता आरोपों से नहीं, जनहित के कार्यो और जवाबदेही से सरकारों का मूल्यांकन करती है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा के खोखले वादों और नारों को पहचान चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव 2027 में पुनः यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
