फरिहा आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के वन गांव में स्थित वृद्धजन आवास वृद्ध आश्रम में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग आजमगढ़ डीएमसी हब आजमगढ़ द्वारा श्रीमती प्रीति उपाध्याय जी की अध्यक्षता में सभी वृद्धजनों के मध्य पेंशन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजन एकत्रित रहे और सभी से कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गई। सभी वृद्धजन आश्रम में मिल रही समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी लिए । इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से श्रीमती प्रीति उपाध्याय जी, श्रीमती अन्नू सिंह जी श्री आशीष कुमार सिंह, वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम पाण्डेय, रविन्द्र यादव , विजयेन्द्रनाथ शर्मा , अरविन्द त्यागी सेवाकर्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
