लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय सौ शैया हॉस्पिटल से गायब हुई 5वर्षीय पिहू यादव को स्थानीय पुलिस 3घंटे में खोजकर परिजनों के हवाले कर दिया।परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद दिया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव निवासी बबलू यादव अपनी पत्नी मनीषा यादव व 5वर्षीय पुत्री पीहू यादव के साथ बृहस्पतिवार को सौ शैया हॉस्पिटल लालगंज गए थे। वहीं से पीहू यादव गायब हो गयी। खोजबीन करने पर कोई पता न चलने पर बबलू यादव ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय व थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पीहू यादव के खोज में तत्परता से लग गए ।लगभग तीन घंटे बाद तीन किमी दूर नगर के रविदास नगर मोहल्ले से पीहू यादव को बरामद कर परिजनों को सूचित किए ।सूचना पर बबलू यादव पुलिस चौकी पहुंच कर अपनी पुत्री को पा कर काफी प्रसन्न हुए तथा पुलिस की इस तत्परता पर धन्यवाद दिए।पुलिस की इस तत्परता की लोग तारीफ कर रहे है।
