फूलपुर आज़मगढ़ दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह द्वारा की गई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 567/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुडियार उम्र 45 वर्ष पंजीकृत किया गया। फूलपुर पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान अम्बारी चौराहा, नहर पुलिया के पास अभियुक्त लाल मोहम्मद को समय 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तारी/बरामदगी में सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। अभियुक्त पर पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 567/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास (06 मुकदमे): 48/2021 – 3/5A/8 गो–वध निवारण अधि0, 3/11 पशु क्रूरता, 279/2019 – 307, 336 भादवि सहित गो–वध निवारण, 134/2020 – गैंगस्टर एक्ट, 01/2021 – 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट, 189/2022 – गैंगस्टर एक्ट, 567/2025 – 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़।लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुडियार, थाना फूलपुर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 रज्जन द्विवेदी, हे0का0 दीनबंधु, हे0का0 बृजेश कुमार, का0 दयाशंकर, का0 मुनीब कुमार, का0 रजनीश कुमार, का0 अरविन्द कुमार थाना फूलपुर आजमगढ़ शामिल थे।
