
माहुल (आजमगढ़)। देश के प्रमुख कथावाचक आचार्य कौशल किशोर ने माहुल के रामलीला मैदान में दो माह बाद यज्ञ कराने की घोषणा किया है।जिसमें जगतगुरू रामभद्राचार्य जी शामिल होगे। नगर के रामलीला मैदान में रविवार देर शाम नगर के संभ्रांत लोगों की बैठक में आचार्य कौशल किशोर ने घोषणा करते हुए कहा कि सनातन और संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित इस यज्ञ का पताका पांच सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लगाया जाएगा। उन्होंने यज्ञ पताका लगाने हेतु आचार्य धरणीधर पाण्डेय के नाम की घोषणा किया और कहा कि गुरुदेव रामभद्राचार्य द्वारा इस यज्ञ की तिथि नवंबर माह में निर्धारित होनी है और यज्ञ में उनका संबोधन भी होना है। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, सोनू सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, संजय मोदनवाल, विनय पाण्डेय, पंडित धरणीधर पाण्डेय, संतोष मोदनवाल, सुजीत जायसवाल आंसू आदि रहे ।