
आजमगढ भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के क्रम में आज विधानसभा गोपालपुर के मंडल कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम खरगपुर गौरीनरायन पुर अंवती पहलवान पुर में भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय दयाशंकर राय मनीष कुमार राय सूरज मनोज कुमार राय ने घर घर जाकर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को अवगत कराया। एवं चौपाल लगाकर लोगों से वार्ता कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के उपलब्धियों की ग्रामीणों को जानकारी दिया। जनसंपर्क के दौरान नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से ग्रामीणो को अवगत कराया और नेताओं द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति कैसे लाभान्वित हो सकता है।