
*20 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा शपथग्रहण।
*शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे मौजूद।
दिल्ली कि मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुये बीजेपी ने अबकी बार महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता को संगठन का अच्छा खासा अनुभव है रेखा गुप्ता वर्तमान समय में भाजपा दिल्ली प्रदेश की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ गांव में सन् 1974 को हुआ था। उन्होंने सत्र 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का आरएसएस से जुड़ाव रहा है वह अनुभवी और संगठन में जबरदस्त पकड़ रखती हैं इसी आधार पर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे शपथ ग्रहण करेंगी उनके शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे।