
माहुल(आजमगढ़)। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि और समर्पण दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर को अहरौला मण्डल अध्यक्ष अर्पित मौर्या और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेक्टर अहरौला के बूथ संख्या 359 पर सेक्टर संयोजक ओमप्रकाश यादव एवं सभी बूथ अध्यक्ष गण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अमन अग्रहरि, सर्वेश तिवारी, रामजनम गुप्ता, सूबेदार गिरी, श्लोक सिंह, रामउग्रह गिरी, विमला यादव, अनिल निषाद, रामअजोर मौर्या, कमलेश पाण्डेय, महावीर उपाध्याय आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।।