
लालगंज (आजमगढ़) दिल्ली की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा तथा दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली वालों के दिल में बसती है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर यह साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी का ही भविष्य है। भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली का सर्वांगीण विकास होगा। दिल्ली दूर नहीं, के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतारी थी। भाजपा का यह नारा सफल रहा और उसने दिल्ली में प्रचंड बहुमत हासिल किया। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की जनता को सर झुकाकर अभिवादन करते हैं। और उन्हें इस सफलता के लिए बधाई देते हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह तिलखरा,आनन्द सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल, अनिल सिंह, अनिल राज गुप्त, राजेश सिंह, राजेन्द्र सिंह खन्ना, डाक्टर कंकड़ श्री माली,आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।