
(आजमगढ़ ) सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रासन सिंह की 41वीं पुण्यतिथि धूम-धाम मनाई गई। मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर बैजाबरी में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनको याद किया। सगड़ी विधानसभा के भदौरा खास निवासी स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक इंद्रासन सिंह 1962 से 1967 तक सगड़ी से विधायक रहे। आज उनके द्वारा स्थापित विद्यालय मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर बैजाबारी में उनकी 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अपना दल एस के नेता राकेश कुमार सिंह ने पूर्व विधायक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक इन्द्रासन सिंह का देवरांचल के विकास में विशेष योगदान रहा। उन्होंने सगड़ी विधानसभा में काफी विकास के कार्य करवाए। शिक्षा के क्षेत्र में उनका काफी लगाव रहा। उन्होंने क्षेत्र में कई विद्यालयों की स्थापना किया। पुण्यतिथि पर प्रधान प्रतिनिधि सईदुल हाशमी, शिवकुमार यादव, विपिन सिंह, रामजन्म विश्वकर्मा, सहित क्षेत्र के काफी लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक के पौत्र आलोक कुमार सिंह टुन्नु ने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।