
माहुल(आजमगढ़)। नगर में एमएलसी राम सूरत राजभर का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान पात्र लोगों में कम्बल का वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने एमएलसी राम सूरत राजभर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके दिर्घायु होने की कामना किया। नगर पंचायत के वार्ड नं0 3 गांधी नगर के राजभर बस्ती में लोगों के साथ लोकप्रिय नेता रामसूरत राजभर विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों के साथ केक काट कर मिष्ठान्न वितरित किया। जन्मदिन के अवसर पर गरीब महिलाओं को ठंडक से बचने के लिए कम्बल वितरण किया गया। भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आँशु ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए एमएलसी राम सूरत राजभर गाँव से लेकर विधान परिषद तक विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका प्रयास क्षेत्र के विकास के लिए बरदान साबित हो रहा है। अब उनके प्रयास से मालूम हो रहा है कि कोई जनप्रतिनिधि सड़क से लेकर विधान परिषद तक क्षेत्र के लिए के विकास के लिए काम कर रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु, विक्रांत पाण्डेय, रमेश राजभर, कृष्ण चंद्र पाण्डेय, छुट्टन गुप्ता, राम मिलन अग्रहरि, गोपाल राजभर,दिल्लू राजभर, सनी सिंह,अतुल मोदनवाल आदि रहे।।