
फूलपुर आजमगढ़ प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी वंचित शोषित समाज को आज भी केवल वोट बैंक समझा जाता है। वे स्थानीय रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को शोषित वंचित शोषित वंचित जन जागरण सम्मेलन में जन सभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हम लोग जमीन पर काम करने वाले लोग है अनेक जातियां ऐसी है जिनके साथ अन्याय हो रहा है इसको लेकर हम लोग जाग रहे हैं।उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।बहुत से ऐसे लोग है।जिन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं है।और उसका लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम लोग योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे है।लोग कहते है आजमगढ़ में प्रजापति नहीं है यहां चार लाख से अधिक प्रजापति है,अब जीरो पावर्टी के तहत 11 लाख लोगों को आवास,पेंशन,स्वास्थ्य बीमा के साथ 15 लाख परिवार को आवास बनाने के लिए लक्ष्य है। जिसे सरकार ने स्वीकृत कर दिया है।हर गांव में 25 परिवारों को आवास दिया जाएगा।बिना किसी शुल्क के राशन कार्ड, शौचालय,बनाएं जाने का कानून पास हो गया है।लोग व्यक्तिगत शौचालय भी बना सकते है।जन सेवा केंद्र पर आन लाइन करने पर उनके खाते में बारह हजार रुपए पहुंच जायेगे।आने वाले दिनों में अधिक संख्या में लोक सभा और विधानसभा सभा में महिलाओं की भागी धारी रहेगी। मुझे पावर मिल गया है योजना बना कर अमली जामा पहना दूंगा अब पांच लाख लोन लेने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा।मेरे द्वारा एक देश एक शिक्षा की मांग चल रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में हमारी भागी धारी अधिक होगी। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद प्रजापति ने भी सभा को संबोधित किया।संचालन हरिवंदन प्रजापति ने किया।इस मौके पर भागीदारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति,राष्ट्रीय प्रमुख महा सचिव डाक्टर महेश चंद प्रजापति,सुनील कुमार,कृति प्रताप,विकास चंद्रजीत,राजू राजेश प्रजापति आदि थे।