
फरिहा आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल रामदयाल त्रिपाठी को आज शनिवार को ₹10000 रुपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने तहबरपुर थाना परिसर के समीप से रंगे हाथ दबोच लिया बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता सोंढरी गांव निवासी सत्यम राय से उपरोक्त लेखपाल के द्वारा पैमाइश तथा रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी वही कई महीनो से भाग दौड़ के बाद भी पीड़ित का कार्य नहीं हो रहा था। और इसके बाद पीड़ित ने एक सामाजिक संगठन से संपर्क किया। और संगठन के लोगों के सहयोग से भ्रष्टाचार निवारण शाखा पर पीड़ित ने आवेदन किया और वही आवेदन मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने औपचारिक कार्रवाई के बाद आज शनिवार को दोपहर दो बजे अपना जाल फैलाया और पीड़ित को उपरोक्त लेखपाल को रिश्वत देने के लिए बुलाने को कहा। जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत पकड़ा तभी टीम के सदस्य अचानक से धमक पड़े और लेखपाल को दबोच लिए और कार्रवाई होते ही अफरा तफरी मच गई। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई को लेकर भ्रष्टाचार निवारण शाखा के लोग थाना परिसर में पहुंचे। कार्रवाई की सूचना मिलते ही तहसील के अन्य लेखपालों में हड़कंप मच गया है।