
फूलपुर आजमगढ़ डाला छठ का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशसन विद्युत कर्मचारियों ने सभी घाटों का निरीक्षण करते।हुए दिखाई दे रहे फूलपुर नगर में वर्तमान में तीन जगह घाटों की सफाईं हो रही है सर्व प्रथम कुँवर नदी किनारे पिपरहवा घाट पर छठ ब्रत धारी महिला पुरूष घाटों की सफाईं कर वेदी बनाते है,इस घाट पर नगरवासियों और गांववासी कनेरी ऊदपुर सुदनीपुर जोमा अन्य गांव के बर्ती आते है वही फूलपुर के उचहुवा घाट कुँवर नदी किनारे तथा लखनऊ बलिया मार्ग से सटे नागा बाबा सरोवर पोखरे पर वेदी बनाकर पूजा होती है,बर्ती स्वयम साथ परिबार के लोग आते है,साफ सफाई नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा तो वही पुलिस प्रशासन घाटों का निरीक्षण कर रहा है। सुरक्षा के लिए समीक्षा हो रही है कि घाटों पर रास्तो पर कितनी फोर्स रखी जाए।तो वही विद्युत अभियन्ता विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिले तार खम्भो सहित ट्रांसफार्मर आदि का निरीक्षण कर त्रुटि को सही कराने में लगे है,सब मिलाकर डाला छठ पर्व को शकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन जी जान से लग गया है।