
माहुल आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महफूज अहमद पर पार्टी के लोगों से धनउगाही करने का आरोप पार्टी पदाधिकारियों ने लगाया है। उन्होंने पुलिस के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी राम जियावन यादव फूलपुर पवई के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत राजभर,शिवमूरत राजभर ,राम अचल राजभर सहित तमाम पार्टी पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महफूज अहमद पर शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महफूज ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नवमी राजभर से विदेश भेजने के नाम पर 74500रुपए,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष महिला मंच से 25000, निके लाल अग्रहरी जिला उपाध्यक्ष से 35000, रामू उर्फ दाहिल ग्राम मंझरिया से 25000, प्रेमा ग्राम मझौरा थाना पवई से पुलिस को देने के नाम पर 25000 पार्टी कार्यकर्ता हकीमुद्दीन से 25000 रूपये झूठ और धोखा देकर ले लिए। इस संबंध में अहरौला पुलिस को शिकायती पत्र भी एक माह पहले दिया गया।पर पुलिस के बुलाने पर भी महफूज नहीं आ रहे और न ही पैसा वापस ही कर रहे। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पत्र लिख कर महफूज अहमद को पार्टी से निष्कासित करने और कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर महफूज अहमद का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है कुछ लोग लोकप्रियता पाने के लिए मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र रच रहे।