
लालगंज आज़मगढ़ स्थानीय अधिवक्ताओं ने संयुक्त बार एशोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 23 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह को दिया।संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की 18 अक्टूबर को मेरठ में बैठक हुई थी जिसमे 22 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में विभिन्न मांगों के संदर्भ में23 सूत्रीय मांगपत्र देने का निर्णय लिया गया था।उसी क्रम में दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मांगपत्र सौपा गया।इस अवसर पर समर बहादुर सिंह,धर्मेश पाठक,राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार आस्थाना,इन्द्रभानु चौबे,सुनीश कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र नाथ पाण्डेय,कैलाश सिंह,हरि नरायन सिंह,विनय चतुर्वेदी,लल्ले मिश्रा,सन्तोष कुमार सिंह,जितेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार सेठ,शिव प्रकाश यादव,विजय प्रजापति, रवींद्र प्रताप चौहान, विनोद कुमार सिंह चौहान ,प्रीतम सिंह,अंकुर मिश्रा सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।