माहुल आजमगढ़ फेसबुक पर दुर्गा पूजा के समय एक व्यक्ति द्वारा देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी के वायरल होने से लोगो में आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में भाजपा नेता सुजीत कुमार जायसवाल आंसू ने पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। प्रशांत कुमार रंजन नाम के फेसबुक खाते से एक संदेश वायरल हो रहा। जिसमे लिखा है कि असली देवी तो फूलन देवी थी जिसने एक ही दिन में 20 राक्षसों को मार दिया।बाकी सारी देवियां पाखंड का हिस्सा है। जैसे ही यह संदेश वायरल हुआ लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया। उसके बाद पूजा पंडाल समितियों के माहुल अध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू ने प्रशासन से मांग किया कि फेसबुक के माध्यम से धार्मिक भावना को आहत करने वाले पर प्रशासन कठोर कार्यवाही करे। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह का कहना है इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हुई है अगर ऐसा है तो कठोर कार्यवाही होगी।।